राहुल मानसरोवर यात्रा पर: अहमद

Published On

साम्प्रदायिक ताकतों से देश को बचाने के लिए यात्रा (Mansarovar)

इलाहाबाद (एजेंसी)। कांग्रेस के जिला महासचिव हसीब अहमद ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश को साम्प्रदायिक ताकतों से देश को बचाने के लिए शुक्रवार से पवित्र कैलाश मानसरोवर (Mansarovar) की यात्रा शुरू करेंगे।

कांग्रेस जिला महासचिव हसीब अहमद ने वीरवार को यहां कहा कि गांधी की मानसरोवर यात्रा से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमीन उखड़ गई है।

हिन्दुत्व के एजेंडे पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)राजनीति कर रही है। गांधी की मानसरोवर यात्रा से भाजपा और संघ के लोगों में खलबली मच गई है।

अहमद ने बताया कि 29 अप्रैल को रामलीला मैदान गांधी ने जनता से वादा किया था कि वह पार्टी कार्यकतार्ओं से 15 दिन की छुट्टी लेकर कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जायेंगे।

वादा पूरा करने का समय लगभग आ गया और 31 अगस्त को पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। गांधी साम्प्रदायिक शक्तियों से देश की सुरक्षा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts