Roti Bank: रोटी बैंक संस्था ने जरूरतमंदो को वितरित किए हजारों कंबल

Published On

जरूरतमंदों की सेवा करना सराहनीय कदम – महिला आयोग अध्यक्ष

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Roti Bank Sanstha: शिकोहाबाद में एटा रोड स्थित होटल ग्रीन पार्क में शिव कल्याण सेवा संस्थान ( रोटी बैंक संस्था) द्वारा जरूरतमंद, असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें साधुओं के अलावा अन्य लोगों को कंबल बांटे गए। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान रहीं। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व विधायक हरिओम यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। Firozabad News

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से असहायों की सेवा का जो संकल्प लिया गया है वह सराहनीय कार्य है। आज संस्था द्वारा जिन जरूरतमंदो को इस भीषण सर्दी से बचाव कंबल देकर कुछ राहत दी गई है, वो वाकई काबिले तारीफ है। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि संस्था द्वारा आसमान के नीचे सोते है तो सर्दी में गर्म कपड़ों की जरूरत भी होती है, जिसको देखते हुए संस्था के लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी दिए गए हैं, जिसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता, ट्रस्टी राजीव अग्रवाल, ट्रस्टी डा. संजीव आहूजा, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह (कुमार डेयरी), पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, समाजसेवी विपिन गर्ग, सीए अंबुज सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, संजीव शाह, नवीन अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, उद्योगपति दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपाली अग्रवाल, सीए अतुल गुप्ता, रजत शाह, वसीम अहमद, हृदयराम यादव, गगन कठेरिया, अप्पू यादव, माधुरी भारद्वाज, सीपी राठौर आदि मौजूद रहे। अंत में राजीव गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Baba Sarsai Nath Medical College: सरसा, राजस्थान और पंजाब के मरीजों के लिए नई उम्मीद

About The Author

Related Posts