केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वी के सिंह को सिख समाज ने दी जन्मदिन की बधाई

Published On

राजनगर स्थित आवास पर शहर के अन्य गणमान्य ने भी दी केंद्रीय मंत्री को जन्म दिन की बधाई

ग़ाज़ियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजनगर स्थित सांसद आवास पर सिक्ख समाज के प्रमुख लोगों ने केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गुरु तेग़ बहादुर जी का चित्र व पुष्प गुच्छ भी भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। बधाई देने वाले सिक्ख समाज से अल्पसंख्यक आयोग उ प्र के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह, कविनगर गुरुद्वारा जी ब्लांक के अध्यक्ष रवीन्दर सिंह जौली, गुरुद्वारा दशमेश दरबार के संयोजक हरप्रीत सिंह जग्गी(एडवोकेट), सिक्ख यूथ ग़ाज़ियाबाद के गगन सिंह अरोड़ा(समाजसेवी) व सतनाम सिंह आदि साथ मौजूद रहे। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– चिमनपुरा में पट्रोल छिड़क कर बस को लगाई आग, मची अफरा-तफरी!

About The Author

Related Posts