शुक्रतीर्थ (अनसूया धाम) में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की उठी मांग

Published On

मुजफ्फरनगर/मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: माता अनसूया धाम शुक्रतीर्थ में आज विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिखारी प्रजापति ने संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक प्रमुख चौक का नाम ‘वंदे मातरम चौक’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा संगठन द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक कर प्रदेश स्तर पर जानकारी साझा की जाएगी। Muzaffarnagar News

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मातृशक्ति की भी विशेष रूप से सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जिले में ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की मांग को लेकर चर्चा की गई तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पूर्व में ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया

इस अवसर पर राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष, मनोज कौशिक, एडवोकेट गुलाब सिंह, व्योम शर्मा, सुनील धनगर, डॉ. रक्षित पाल, अनिल भारद्वाज, ओमबीर पाल, प्रदीप पाल, कृष्णपाल खटीक, विकास राज, राहुल कुमार, गौरव कुमार, विजय धीमान, राजकुमार शर्मा, बबिता सैनी, संगीता पाल, निशा सैनी, ओमवती, पूजा शर्मा, शिखा पाल, मंजू सैनी, सुमन कश्यप, अनु, आशा प्रजापति, शशि कश्यप, कमलेश पाल, दीपा शर्मा, महिमा कश्यप एवं सरोज देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित

About The Author

Related Posts