पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने मंगलवार की रात पुलवामा में मलिकपोरा के समीप एक तिपहिया वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में एक एके-7 राइफल और मैगजीन बरामद किया गया। वाहन चालक मुदासिर अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts