पडौसी की करतूत से गरीब का आशियाना हुआ धराशाई

Published On

पीड़ित ने पड़ोसी को नामजद करते हुए लगाई पुलिस से मदद की गुहार

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। House Collapsed: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ब्लॉक लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में मंगलवार की रात्रि में एक मकान बारिश से भरभराकर गिर गया मकान में सो रही एक वृद्धा बाल बाल बची। मकान से सटे एक मकान मालिक ने एक महीने पहले अपना मकान बनाने के लिए नींव खुदवाई थी लेकिन बार बार अनुरोध किये जाने के बाबजूद उसको भरवाया नहीं गया जिसके चलते खुली नींव में बारिश का पानी भर जाने से पडौसी का मकान भरभरा कर गिर गया। Bulandshahr News

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार व ब्रजेश कुमार पुत्र गण श्यौराज सिंह के मकान के बराबर में तीन सगे भाइयों चन्द्र पाल, सुक्खन व बृहृमानंद पुत्र गण कलुआ का पुराना मकान था। एक महीने पहले उन्होंने इस मकान को तोड़कर नया मकान बनाने की गरज से नींव खुदवाई। आरोप है कि इन लोगों ने सुनील और ब्रजेश से रंजिश के चलते ना तो निर्माण कार्य शुरू किया और ना ही नींव को भरवाया जिसके चलते मंगलवार की रात में हुई बारिश का पानी नींव में भर गया और सुनील व ब्रजेश का मकान भरभरा कर गिर गया। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि बारिश के मौसम से पहले बहुत बार नींव भरवाने का पड़ोसियों से आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने रंजिशन खाली गढ्ढे छोड़े रखे। तथा मारपीट करने पर आमादा हो गए थे। Bulandshahr News

पीड़ित परिवार ने थाने पहुंँचकर आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष बारिश में खुले आसमान तले रहने को मज़बूर है। लेखपाल वीरेन्द्र कुमार ने मौक़ा मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग

About The Author

Related Posts