पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन घायल

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: ग्राम सम्भलहेडा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद में दो महिलाऐं व एक युवक घायल हो गया। घायलो को सीएचसी जानसठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ग्राम सम्भलहेडा में जयप्रकाश व शेरसिंह पक्ष में काफी दिनो से विवाद चला आ रहा है जिसके चलते दोनो पक्षो में आये दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार को जयप्रकाश पक्ष के वंश पुत्र जय प्रकाश, शोभा पत्नी जयप्रकाश व पुष्पा पत्नी महेन्द्र अपने घर के बाहर अपनी दुकान पर खड़े थे। Miranpur News

उसी दौरान शेरसिंह पक्ष के संजय, सौरभ व शुभम पुत्रगण शेरसिंह भी वहां पहंुच गये। दोनो पक्षो में गाली गलौच के बाद जमकर एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया जिसमें वंश, शोभा व पुष्पा घायल हो गये। वंश के सिर में धारदार हथियार से वार किया गया जिस कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुच गयी तथा घायलो को सीएचसी जानसठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र ने बताया कि सभी घायलो को सीएचसी जानसठ उपचार के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– दबंगों ने सार्वजनिक रास्ता रोका, वीडियों वायरल

About The Author

Related Posts