बांदीपोरा में तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में बुधवार को तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी जिले में सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता पहुंचाने का काम करते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर अबरार गुल्जार, मोहम्मद वकार तथा मुनीर अहमद शेख को बांदीपोरा से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी बांदीपोरा में सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने के अलावा विभिन्न विध्वंसक गतिवधियों में शामिल रहे हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है। इस सिलसिले में आगे की जांच जारी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts