नील गाय से टकरा कर बेकाबू हुई गाड़ी हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर बनी आग का गोला

Published On
  • जलती गाड़ी से कूदकर ड्राईवर ने बचाई जान
  • फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, गाड़ी हुई राख

बुलन्दशहर/अगौता। किसौली से अगौता आ रही एक गाड़ी से बुद्ध वार की रात्रि में लगभग 10बजे एक नील गाय आ टकराई। नील गाय से टकराते हुए गाड़ी बेकाबू होकर ग्यारह हजार की लाइन के खंभे से जा टकराई। विद्युत खंभे से टकराते ही गाड़ी में भीषण आग लग गई ड्राईवर अरविंद ने जलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और फायरब्रिगेड की घंटों की कयावद के पश्चात आग पर काबू पाया जा सकता लेकिन उससे पहले ही गाड़ी जल कर राख हो गई। घटना के समय गाड़ी मालिक महेंद्र सिंह बाहर गए हुए थे।

Bulandshahr

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts