विपुल ने शिमला नेशनल प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीता

Published On

बुलन्दशहर /कस्बा बीबी नगर के गांव खरकाली के रहने वाले विपुल ने नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव खरकाली व क्षेत्र का नाम रोशन किया। विपुल कि माता आशा देवी व उनके पिता विनय कुमार और क्षेत्रवासी विपुल की इस जीत से बहुत बहुत खुश हैं।

साथ ही में उन्होंने बताया कि उनकी रुचि बचपन से दौड़ में ही थी। उन्होंने 12th जहांगीराबाद के उमा देवी इण्टरनेशनल स्कूल से उचित अंको से उत्तीर्ण की और दौड़ की तैयारी करने दिल्ली के ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे चले गए। जहां उन्होंने लगातार दो वर्ष पूर्ण मन और श्रध्दा से जी तोड़ मेहनत की ओर शिमला मे आयोजित हुई ओपन नेशनल चैंपियन शिप 20/5/2023 में भाग लिया ओर 100 मीटर दौड़ में अंडर 17 मे उन्होंने 11.59 सैकेंड मे पूर्ण कर गोल्ड मैडल अपने नाम दर्ज कराया ।

About The Author

Related Posts