नाबालिग के अपहरण के प्रयास का वांछित आरोपी धरा, कारागार रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने एक दिन पूर्व नाबालिग के अपहरण के प्रयास एवं उसके परिजनों को डराने-धमकाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। विगत गुरुवार को क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के प्रयास व उसके परिजनों को डराने-धमकाने के आरोप में कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। Kairana News

एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में जांच करके सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर महिलाओं से सम्बंधित अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद कराए गए आरोपी दानिश निवासी ग्राम आमवाली थाना झिंझाना हाल निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला

About The Author

Related Posts