Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Crime News: दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, 17 मार्च की शाम को मोहम्मद सलमान (18) और एक 14 वर्षीय किशोरी ने इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल गौरव शामिल थे, से संपर्क किया। दोनों ने बताया कि झिलमिल पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना वेलकम में एफआईआर संख्या 102/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4)/317(2) में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाए और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बाबा (24), पुत्र मुकेश, निवासी वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई है। Delhi Crime News

पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे के दोनों मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी लूट और झपटमारी के चार मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

About The Author

Related Posts