Yamuna Water Level: कैराना में 26 सेंटीमीटर और नीचे आया यमुना का जलस्तर

Published On

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया 30,873 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Yamuna Water Level: कैराना में यमुना नदी का जलस्तर 26 सेंटीमीटर और नीचे आया है। वहीं, बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 30,873 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। Kairana

विगत रविवार को हथिनीकुंड बैराज से 1.79 लाख क्यूसेक पानी एक साथ छोड़े जाने से कैराना में यमुना नदी में उफान आ गया था। खादर क्षेत्र की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों को बाढ़ का खतरा सताने लगा था। वहीं, प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। यमुना का जलस्तर कैराना में चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार से ही यमुना के जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। Kairana

बुधवार को यमुना के जलस्तर में 26 सेंटीमीटर की और गिरावट आई, जिसके चलते प्रातः आठ बजे यमुना का जलस्तर 229.84 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से 30,873 क्यूसेक जल यमुना में प्रवाहित किया गया। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से 30,873 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। यमुना का जलस्तर 26 सेंटीमीटर घटकर 229.84 मीटर पर आ गया है। बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा में कमी आई है, जिसके चलते जलस्तर अभी और नीचे आएगा। Kairana

यह भी पढ़ें:– सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले हो जाए सावधान

About The Author

Related Posts