Yamuna River: कैराना में यमुना के बहाव में 105 सेंटीमीटर की गिरावट, राहत

Published On

हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 21,276 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 21,275 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। कैराना में यमुना के जलस्तर में 105 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, यमुना का जलस्तर घटने से तटवर्ती बाशिंदों ने राहत महसूस की है। Kairana News

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में थोड़ी कमी आई है। बुधवार प्रातः आठ बजे बैराज से 21,275 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। क्षेत्र में यमुना के बहाव में 105 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। बुधवार को कैराना में यमुना का बहाव 229.450 मीटर दर्ज किया गया। विदित रहे कि विगत मंगलवार को क्षेत्र में यमुना का बहाव 230.500 मीटर के साथ चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया था। यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने से क्षेत्र के तटवर्ती बाशिंदों की धड़कने तेज हो गई थी। Kairana News

हालांकि बुधवार को यमुना के जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती लोगो ने राहत महसूस की है। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से बुधवार प्रातः आठ बजे अधिकतम 21,275 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। इसके साथ ही, यमुना का जलस्तर घटकर 229.450 मीटर पर आ गया है।

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के दो आरोपी काबू, मोबाइल फोन बरामद

About The Author

Related Posts