कैराना के युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत, दो घायल

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में लकड़ी की फैक्ट्री में काम करके वापिस लौट रहे 25 वर्षीय युवक की बाइक फिसलने से सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। (Kairana) दुर्घटना में मृतक के छोटे भाई समेत दो अन्य युवक भी घायल हुए है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:– हॉट सिटी में निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयार 

कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी कामिल का 25 वर्षीय पुत्र हाशिम हरियाणा के पानीपत में एक लकड़ी फैक्ट्री में बढई का काम करता था। (Road Accident) रविवार को हाशिम अपने छोटे भाई शाहिद व कस्बे के मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड निवासी समीर नामक युवक के साथ लकड़ी फैक्ट्री में काम करके बाइक से कैराना वापिस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नेशनल हाइवे पर स्थित गांव कुराड़ के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।

राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल हाशिम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कैराना से युवकों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक एक डेढ़ माह के बच्चे का पिता बताया गया है। हादसे से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts