हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Updates: हरियाणा, पंजाब, यूपी में गदर मचाएगी आंधी! 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

    Weather Updates
    Weather Updates: हरियाणा, पंजाब, यूपी में यूपी में गदर मचाएगी आंधी! 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

    Weather Updates Today: हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। देश भर में इन दोनों मौसम रंगीला बना हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी जारी है, तो दक्षिण में हीट वेव का कहर बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत में ही इस दौरान गर्मी का सितम है। भारत मौसम विभाग के नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 अप्रैल के बाद मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में 12 अप्रैल से तो पंजाब में 13 अप्रैल से बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल की शुरुआती दिनों में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी प्रकार पंजाब में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा तो, राजस्थान के मरुस्थली इलाकों में तापमान 38 डिग्री पर पहुंच चुका है। Weather Updates

    Mahabharata: महाभारत काल से चली आ रही है हरियाणा के पिहोवा में ये प्रथा

    इन राज्यों में हीट वेव का असर | Weather Updates

    भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारत के दक्षिणी राज्यों में हीट वेव बन सकती है। वही मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

    Modi 3.0 Reforms: नई सरकार के आते ही कम होंगे मंत्रालय, बुजुर्गों की बढ़ेगी पेंशन, मोदी की 3.0 की तैयारी में जुटे है अधिकारी

    हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक 12 से मौसम बनेगा कूल

    हरियाणा, पंजाब, राजस्थान दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा। लेकिन 12 अप्रैल के बाद मौसम बदल जाएगा। 13 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पूरे एक सप्ताह के दौरान दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है। वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत,उड़ीसा,बिहार,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी रहेगी।

    मौसम पूर्वानुमान | Weather Updates

    मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। वहीं उतरी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण भी बना हुआ है। इन दोनों का असर उत्तर भारत में भी दिखाई देगा। इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ मराठवाड़ा,आंतरिक कर्नाटक,तमिलनाडु के निचले स्तर पर कोमोरिन क्षेत्र तक एक टर्फ रेखा बनी हुई है। जो समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर असम और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में है। इसी प्रकार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 10 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here