हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home सरसा समस्याओं से म...

    समस्याओं से मुंह फेरने वाले कर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: गंगवा

    Sirsa News
    समस्याओं से मुंह फेरने वाले कर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: गंगवा

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Gangwa) शुक्रवार को राजस्थान जाते समय लोक निर्माण विश्रामगृह में पहुंचे। वे राजस्थान में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यहां से होकर जा रहे थे। यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाडिया, महामंत्री दिनेश गोदारा व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढ़ा ने उनका फूलमाला पहनाकर तथा शॉल व बुके भेंटकर स्वागत किया। Sirsa News

    लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे ऐलनाबाद

    गंगवा ने जलपान के दौरान यहां के कई कार्यकतार्ओं से भी मुलाकात की। अमीरचंद चंद मेहता ने उन्हें ऐलनाबाद की समस्याओं व मांगों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें पूरा करवाने की मांग की। मंत्री महोदय ने जल्द ही यहां की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की सरकार सौंपी है, इसलिए उनके ऊपर जनता के प्रति जवाब देही और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रथम दायित्व दोनों विभागों की स्थिति को सुधारना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने सत्ता में आते ही एससी समाज को किया गया अपना वादा निभाया। वहीं प्रदेश के 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी है।

    सरकार ने सरसा में करीब 1 एक हजार करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाले संत सरसाईनाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रख कर सरसा को नायब सौगात दी है। जिसका लाभ पड़ोसी प्रदेश राजस्थान व पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और शिकायतों को अनदेखी करने वाले और उनको सुनने में कोताही बताने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। Sirsa News

    Election Results 2024 Updates: भाजपा व शिवसेना को बड़ी बढ़त!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here