हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश गैस एजेंसी के...

    गैस एजेंसी के कर्मचारियों से लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार

    Arrested

    मौके से लूट के छह लाख रुपये बरामद किये गये हैं

    हाजीपुर (एजेंसी)। बिहार में वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हथिसारगंज मुहल्ला में गैस एजेंसी के कर्मचारियों से लूट के मामले में पुलिस ने कल रात तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर छह लाख रुपये बरामद कर लिये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि 12 नवंबर को गैस एजेंसी के दो कर्मचारी बलिराम राय और ब्रजकिशोर से अपराधियों ने नौ लाख 40 हजार रुपये लूटकर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था।

    इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गयी राशि की बरामदगी के लिये छापेमारी कर थी। सूत्रों ने बताया कि कल रात सूचना मिली कि लूट में शामिल अपराधी हथिसारगंज मुहल्ला स्थित एक ठिकाने पर छुपे हुये हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त ठिकाने पर छापेमारी की और तीन अपराधियों को धर दबोचा। मौके से लूट के छह लाख रुपये बरामद किये गये हैं।

    indi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।