हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home सरसा ब्लॉक रामपुर ...

    ब्लॉक रामपुर थेड़ी से सचखंडवासी जंगीर इन्सां के नमित नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    Sirsa News
    ब्लॉक रामपुर थेड़ी से सचखंडवासी जंगीर इन्सां के नमित नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। ब्लॉक रामपुर थेड़ी (Rampur Thedi) के गांव धर्मपुरा से सचखंडवासी जंगीर कौर इन्सां पत्नी बतवंत राम इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा ब्लॉक की ओर से की गई। नामचर्चा का आगाज ब्लॉक चक्कां से ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लागाकर किया। तदुपरांत ब्लॉक रामपुर थेड़ी व चक्कां के विभिन्न गांवों से पहुंचे कविराजों ने चेतावनी प्रथा भजन बोलते हुए इस सांसारिक जीवन में मानव मूल्यों को समझाने का प्रयास किया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने बताया कि सचखंडवासी जंगीर कौर इन्सां डेरा सच्चा सौदा की अनथक सेवादार रही। जिसने अपने पूरे जीवनकाल में डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों के तहत हमेशा खुली सेवा में अग्रणी रही। Sirsa News

    सचखंडवासी जंगीर कौर इन्सां ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए खुद के साथ अपने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा और आजीवन दीन दुखियों की निस्वार्थ सेवा करते हुए सतगुरू से ओड़ निभा गई। नामचर्चा में उपस्थित साध संगत, रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में नामचर्चा का समापन सुमिरण व अरदास विनती के साथ किया गया। इस मौके पर ब्लॉक रामपुर थेड़ी व चक्कां की साध संगत, प्रेमी समितियों के सेवादार, जिम्मेवार, ग्रामीण व रिश्तेदार मौजूद रहे। Sirsa News

    सरसा से चुने गए नव जज नवीन धेतरवाल को एडीसी ने किया विशेष रूप से आमंत्रित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here