हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रिवाल्वर की न...

    रिवाल्वर की नोक पर लूटी कार, दो आरोपी काबू

    New Delhi
    New Delhi: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

    6 नवम्बर को लुटी थी कार | Kurukshetra News

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। जिला पुलिस (Kurukshetra Police) ने रिवाल्वर की नोक पर कार लूटने के दो आरोपियों को काबू कर लिया है। अपराध शाखा-2 की टीम ने आरोपी अजय सिंह पुनिया व हितेश निवासी ज्ञानपुरा जिला हिसार को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से छीनी गई कार बरामद की है। थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में अंकुर निवासी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र ने बताया था कि 6 नवम्बर को दोपहर के समय वह अपनी व बेटी को साथ लेकर अपनी कार में कपड़े लेने के लिए चण्डीगढ़ गया था। Kurukshetra News

    कपडे लेने के बाद वापसी में अपनी कार को पिपली से थोड़ा आगे पेट्रोल पम्प पर रोका और वह कार से नीचे उतर गया।इतने में दो नौजवान लडके आए ओर एक लडका उसकी कार मे ड्राइवर सीट पर बैठ गया और दूसरे लडके ने रिवालवर/पिस्टल दिखाकर उसकी पत्नी व बेटी को कार से नीचे उतार दिया। अपराध शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार की टीम ने हथियार के बल पर कार छीनकर भागने के आरोपी अजय सिंह पुनिया व हितेश निवासी ज्ञानपुरा थाना बरवाला जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीनी गई कार बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– भारतीय अर्थव्यवस्था ने रच दिया इतिहास, पूरी दुनिया हैरान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here