हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश सड़क हादसे मे...

    सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    नोएडा। थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्रान्तर्गत समय करीब 01.45 बजे एक मोटर साइकिल प्लेटिना यूपी 16 एक्यू 9466 शोभित पुत्र चन्द्रपाल भावना पुत्र विजयवीर , कोशलेन्द्र उर्फ कौशल पुत्र विजयवीर व सोनू पुत्र चरन सिंह जो कि मूलतः निवासी ग्राम लालगढी मोतीगढी थाना पचोकरा जिला फिरोजाबाद के मूल निवासी है तथा ग्राम बरौला थाना सै0 49 मे निवास करते है जो अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना से चाई-फाई ग्रेटर नोएडा स्थित रेस्टोरेन्ट जिसमे यह चारो काम करते थे । वहाँ से एक्सप्रेसवे होते हुए यह चारो मोटर साइकिल पर बरौला आ रहे थे। रात्रि करीब 01.45 बजे एडवान्ट के सामने ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रहे *एक फर्नीचर से भरा हुआ आईसर कैन्टर डीएल 1 एम.बी 0908 ने उपरोक्त चारो को पीछे से टक्कर मार दी ।

    जिसमे चारो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये । जिनको पुलिस द्वारा जिला अस्पताल निठारी ले जाया गया। जहाँ भावना पुत्री विजयवीर उम्र करीब 19 वर्ष व शोभित पुत्र चन्द्रपाल उम्र करीब 23 वर्ष को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शेष अन्य दो घायलो का ईलाज शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा मे चल रहा है। पुलिस द्वारा फर्नीचर से भरा हुआ आइसर कैन्टर को हिरासत मे ले लिया गया । फर्नीचर से भरा हुआ आइसर कैन्टर मालिक से संचालक के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। मृतको के शव का पंचायतनामा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मृतक शोभित पुत्र चन्द्रपाल के बडे भाई शिवकुमार पुत्र चन्द्रपाल की लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here