हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यमुनानगर में ...

    यमुनानगर में रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    दुराचार के झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

    यमुनानगर(सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर में विजिलेंस ने वीरवार को महिला थाना के सब इंस्पेक्टर और महिला एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। दोनों पर आरोप है कि पुत्र वधू द्वारा दर्ज कराए गए मारपीट, दुष्कर्म के केस में व्यक्ति को फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगी थी। दोनों से रिश्वत की रकम बरामद हुई है। बताया गया है कि छछरौली के गांव वाले लेदा खास निवासी सुखराम ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसके बेटे की शादी कुछ साल पहले यमुनानगर की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। उसकी पुत्रवधू ने लून महीने में उसके बेटे और अन्य परिजनों के खिलाफ महिला थाना में मारपीट, दुराचार और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।

    यह भी पढ़ें:– बेकसूर प्रदीप सिंह हत्या मामला: पुलिस को मिली आज बड़ी सफलता

    केस पूरी तरह से झूठा था और इससे पूरा परिवार परेशान हुआ। सुखराम का आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे महिला थाने के सब इंस्पेक्टर और महिला एएसआई उसे धमकी दे रहे थे कि वह उसे भी केस में फंसा कर जेल भेज देंगे। इसके लिए दोनों ने उससे रुपए की मांग की। गरीब परिवार से होने के कारण वह उन्हें रुपए देने में असमर्थ था। इसकी शिकायत उसने विजिलेंस को कर दी। सुखराम को विजिलेंस ने दोनों को रिश्वत के पैसे देने के लिए भेजा था। पुलिस कर्मियों ने महिला थाना के शौचालय में रिश्वत की रकम ली। विजिलेंस ने उनको रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस दोनों से पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here