हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 63 गांवों को ...

    63 गांवों को विकास कार्यों के लिए मिली 10 करोड़ 40 लाख, 11 हजार रुपये की ग्रांट

    गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता, शहरी तर्ज पर करवायेंगे गांवों का विकास: विधायक बड़ौली

    खरखौदा। (सच कहूं/हेमंत कुमार) राई विधानसभा क्षेत्र के 63 गांवों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने करीब 10 करोड़, 40 लाख, 11 हजार रुपये की ग्रांट जारी की है। जारी की गई अनुदान राशि का लाभ मुरथल खंड के 27 और राई खंड के 36 गांवों को लाभ मिला है। इन ग्राम पंचायतों को आवश्यकतानुसार अलग-अलग अनुदान राशि जारी की गई है। सर्वाधिक ग्रांट मुरथल खंड की ग्राम पंचायत मुरथल को मिली है।

    यह भी पढ़ें:– चौथे दिन दो और जेल प्रहरियों की बिगड़ी तबीयत

    राई हलका विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सच्चे जनहितैषी हैं, जिनकी प्राथमिकता में गांवों का विकास सदैव शामिल रहा है। गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहरी तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जाएगा, जिसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नई पंचायतों का गठन हुआ है। ग्रांट मिलने के बाद अब नई ग्राम पंचायतें गांवों के विकास को गति देंगी।

    मुरथल खंड के इन गांवों को मिली ग्रांट:

    विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि मुरथल खंड के 27 गांवों को ग्रांट जारी की गई है। इनमें सबसे अधिक ग्रांट पाने वाला गांव मुरथल है, जिसे 70 लाख 92 हजार रुपये की विकास राशि जारी की गई है। इनके अलावा असदपुर ग्राम पंचायत को 14 लाख 80 हजार रुपये, बरोली को 19 लाख 3000, बसोदी को 10 लाख 32 हजार, दीपालपुर को 22 लाख 97 हजार, गढ़ मिरकपुर को 7 लाख 38 हजार, गढ़ी बख्तावरपुर को 10 लाख 98 हजार, जैनपुर को 17 लाख 84 हजार, जाजल को 13 लाख 75 हजार, झुंडपुर को 12 लाख 53 हजार, जोशी चौहान को 13 लाख 95 हजार, खेवड़ा को

    44 लाख 1000, किसोरा को 2 लाख 75 हजार, कमासपुर को 25 लाख 38 हजार, मछरोला को 4 लाख 65 हजार, मलिकपुर को 28 लाख 48 हजार, मेंहदीपुर को 13 लाख 30 हजार, मिमारपुर को 12 लाख 63 हजार, मुकिमपुर को 15 लाख 85 हजार, नांदनौर को 9 लाख 85 हजार,  नांगल खुर्द को 09 लाख 55 हजार, पलड़ा को 07 लाख 9000, पलड़ी कलां को 06 लाख 36 हजार, पलड़ी खुर्द को 5 लाख 63 हजार, ताजपुर को 13 लाख तथा टांडा को 07 लाख 12 हजार और ग्राम पंचायत टिकोला को 13 लाख 94 हजार रुपये की ग्रांट दी गई है।

    राई खंड में 36 ग्राम पंचायतों को जारी की गई ग्रांट:

    राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राई खंड की 36 ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि जारी की गई है। राई खंड के तहत सर्वाधिक ग्रांट पाने वाली ग्राम पंचायत जाखोली है, जिसे 42 लाख 70 हजार रुपये की ग्रांट दी गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अकबरपुर बारोटा को 33 लाख 31 हजार रुपये, असावरपुर को 13 लाख 79 हजार, अटेरना को 27 लाख 73 हजार, औरंगाबाद को 8 लाख 47 हजार, बढ़मलिक को 33 लाख 2000, बढख़ालसा को 15 लाख 51 हजार, बाजीदपुर सबोली को 14 लाख 76 हजार, भैराबांकीपुर को 20 लाख 23 हजार, बहालगढ़ को 15 लाख 28 हजार, बिंदरौली को 13 लाख 6000, दहिसरा को 15 लाख 64 हजार, गढ़ी बाला को

    13 लाख 63 हजार, हलालपुर को 19 लाख 72 हजार, जांटी कलां को 22 लाख 10 हजार, जांटी खुर्द को 02 लाख 93 हजार, जठेड़ी को 19 लाख 3 हजार, खटकड़ को 13 लाख 3 हजार, खेड़ी मनाजात को 14 लाख 34 हजार, खुर्रमपुर को 07 लाख 74 हजार, मल्हामाजरा को 08 लाख 44 हजार, मनोली को 15 लाख 46 हजार, नाहरा को 19 लाख 38 हजार, नाहरी को 13 लाख 62 हजार, नाहरी पाना सिखान को 16 लाख 79 हजार, नांगल कलां को 37 लाख 28 हजार, नाथूपुर को 18 लाख 97 हजार, पबसरा को 14 लाख 7000, प्रीतमपुरा को 08 लाख 12 हजार, रसोई को 14 लाख 1000, सफियाबाद को 15 लाख 65 हजार, सेरसा को 19 लाख 51 हजार तथा सेवली को 16 लाख 4000 और ग्राम पंचायत टोकी को 04 लाख 4000 रुपये की ग्रांट जारी की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here