हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी डेढ़ लाख का ईन...

    डेढ़ लाख का ईनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर

    Bulandshahr News

    बुलन्दशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार सुबह एक सशस्त्र मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपये के ईनामी शातिर बदमाश को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में इनामी बदमाश राजेश की सूचना पर पुलिस की टीमें चैकिंग में लगी हुई थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति सामने आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। Bulandshahr News

    लूट, अपहरण डकैती सहित 50 केस हैं दर्ज | Bulandshahr News

    अचानक हुई फायरिंग में थाना अध्यक्ष आहार एवं आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एसओजी टीम प्रभारी सीओ राहुल की जैकेट में गोली फंस जाने पर बाल-बाल बच गए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मार गए बदमाश पर लूट, अपहरण और डकैती के 50 से अधिक मुकदमे बुलंदशहर और अन्य जिलों में दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल सभी पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती है तथा खतरे से बाहर है। Bulandshahr News

    Eastern Peripheral Expressway Accident: पैदल चल रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, एक गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here