हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल सुआरेज का 100...

    सुआरेज का 100 वें मैच में गोल, उरुग्वे नॉकऑउट में

    Beat, Saudi, Arabia, 1-0

    सऊदी अरब को 1-0 से हराया

    रॉस्तोव ऑन डॉन (वार्ता)

    दो बार के पूर्व चैंपियन उरुग्वे ने अपने स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज़ के 100 वें मैच में दागे गए गोल की मदद से सऊदी अरब को बुधवार को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ए से नॉकऑउट दौर में जगह बना ली।

    उरूग्वे ने होने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया था और अब उसने सऊदी अरब को भी 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस ग्रुप में मेजबान रूस भी लगातार दो मुकाबले जीतकर पहले ही नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर चुका है। मिस्र और सऊदी अरब की टीमें अपने अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

    दो बार के चैंपियन उरूग्वे ने पहली बार सउदी अरब को हराया है। सउदी अरब ने 2002 में उरूग्वे से दोस्ताना मैच जीता था जबकि 2014 में उनके बीच दोस्ताना मैच ड्रॉ रहा था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।