हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भजन कौर ने इर...

    भजन कौर ने इराक में जीता स्वर्ण पदक, ऐलनाबाद में खुशी का माहौल

    सच कहूँ/सुभाष
    ऐलनाबाद। इराक के सुलेमानिया में 6 से 11 मई तक आयोजित हुए एशिया कप स्टेज-2 में नचिकेतन पब्लिक स्कू ल की छात्रा भजन कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में भजन कौर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किए है। उनकी विशेष उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि भजन कौर की इस अंतराष्ट्रीय स्तर की जीत ने ऐलनाबाद ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने भजन कौर, उसके अभिभावकगण व विद्यालय खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।

    अंतराष्ट्रीय स्तर की जीत पर ऐलनाबाद में खुशी का माहौल

    इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सिद्धूु, सचिव छबील दास सुथार, निदेशक रणजीत सिंह सिद्धूु, एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कु मार मोहराना, प्राचार्य सत्यनारायण पारीक, परमिन्द्र सिंह सिद्धूु, कपिल सुथार, विद्यालय प्रवक्ता गुरसेवक सिंह, सभी अध्यापकगण व विद्यार्थियों ने भजन कौर को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार, सुमेर दहिया व संदीप जाखड़ के प्रति विशेष रू प से धन्यवाद प्रकट किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here