हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    … सचखंड जा विराजे, महादानी डॉ. नरेश कंसल इन्सां

    Body Donation
    Body Donation: ... सचखंड जा विराजे, महादानी डॉ. नरेश कंसल इन्सां

    शरीर दान कर, महादानी बने डॉ नरेश कंसल इन्सां, महान कार्य को सभी ने सराहा

    बुलंदशहर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Body Donation: ब्लॉक गुलावटी के गांधीनगर देहात स्थित नत्थू गढ़ी निवासी, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार 73 वर्षीय डॉ. नरेश कंसल इन्सां सांसारिक लोक को छोड़कर, धुरधाम, सचखंड जा विराजे। यूपी के 85 मेंबर सूरज सिंह इन्सां ने बताया कि उन्होंने पूज्य परम पिता जी शाह सतनाम सिंह जी महाराज से सन-1978 में नाम दान लिया था। Bulandshahr News

    और बरनावा डेरा सच्चा सौदा में उन्होंने डॉक्टर समिति मे पक्की सेवा करते हुए, इंसानियत की सेवा की। इसके अलावा वह गुलावठी में अपना निजी क्लीनिक भी चलाते थे। जहां लोगों का इलाज कर इंसानियत, मानवता की सेवा करते थे। बताया कि वह बचपन से ही पूज्य सतगुरु जी के वचनों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए सारा जीवन इंसानियत की सेवा में समर्पित कर दिया। डॉ. नरेश कंसल इन्सां सतगुर जी की प्रेरणा से वचनों पर चलते हुए ओढ़ निभा गए। Bulandshahr News

    उन्होंने जीते जी अपना शरीरदान करने का प्रण कर, महान कार्य किया, और मरणोपरांत उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके बेटे अंकित कंसल इन्सां और पुलकित इन्सां, बेटी प्राची इन्सां और पत्नी अंजुला कंसल इन्सां सहित समस्त परिवार वालों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और मरणोपरांत उनका शरीर उनकी इच्छा अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर -88 स्थित अमृता आॅफ मेडिसन स्कूल को उनका पर्थिव शरीर दान कर दिया। इसके अलावा उनकी आंखे मेरठ के सुभारती आई हॉस्पिटल को दान की गई।उनके इस महान कार्य की सभी ने सराहना की और परिवार ने ताउम्र पूज्य सतगुरु जी के बताए मानवता भलाई के रास्ते पर चलने का प्रण लिया। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Yaad-E-Murshid Free Polio Camp : नि:शुल्क 15वां याद-ए-मुर्शिद विकलांगता निवारण शिविर शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here