अंबाला शहर बस अड्डे में बम की सूचना, यात्रियों को बाहर निकाला

Published On

अंबाला। मोहाली हमले के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। हरियाणा में एक बार फिर से आतंकवादी गतिविधि की सूचना से हड़कंप मच गया। अंबाला शहर के बस अड्डे पर बम की सूचना मिली। बैग में बम की सूचना से यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दरअसल, सुबह जिला प्रशासन की ओर से माक ड्रिल की गई। अंबाला शहर के बस अड्डे पर बैग में बम की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम बम निरोधक दस्‍ते के साथ मौके पर पहुंची। यात्रियों और कर्मचारियों को अलर्ट करते हुए बाहर निकाला गया।

कुछ ही देर में बस अड्डे को पुलिस ने अपने कब्‍जे में लेकर खाली कराया। ये सब कुछ देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर में बैग को चेक किया गया। उसमें साबुन रखा गया था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन ने इसे माक ड्रिल बताते हुए जागरूक रहने को कहा। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पिछले दिनों आतंकी गतिविधियों की वजह से लोगों को जागरूक करने और पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने के लए माक ड्रिल की गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts