हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटी पैदा होन...

    बेटी पैदा होने पर मनाई खुशी

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के मालवी गांव में लड़की के जन्म पर कुँआ पूजन किया गया। परिजनों ने ढोल नंगाडों के साथ खुशी मनाते हुए पूरे गांव को भोज करवाया गया। मालवी गांव निवासी रोड़वेज बस ड्राईवर शमशेर सिंह ने कहा कि उनके परिवार में 15 साल बाद लड़की ने जन्म लिया है। लड़की के जन्म पर कुंआ पूजन किया गया। शमशेर सिंह ने कहा कि आज के युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। लड़कियां शिक्षा के साथ खेलों से भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। उनका परिवार लड़का-लड़की में कोई फर्क नहीं मानता है। वो अपनी लड़की की परवरिश लड़कों से भी बढ़कर करेंगे। इस मौके पर मूर्ति, रीतू, सुमन, पूनम, भारती आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here