हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Comedian Raju...

    Comedian Raju Srivastav ने कुछ दिनों पहले ही किया था मौत-यमराज का जिक्र, सोशल मीडिया पर हो रहा पुराना वीडियो वायरल

    Comedian Raju Srivastav

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastav) का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। राजू श्रीवास्तव को तबीयत खराब होने पर गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत ज्यादा समय तक गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

    यह भी पढ़ें – Breaking News | कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

    राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और वह पार्टी नेताओं से मिलने के लिए यहां आए थे। उसके बाद अचानक उनकी यहीं तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वहीं सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्व का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। अपने स्टाइल बात करते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीवास्तव करते हैं, ‘नमस्कार, कुछ नहीं बस बैठे हैं। जिंदगी में ऐसा काम करो कि अगर यमराज भी आएं, आपको लेने तो कहें, भाईसाहब भैंस पर बैठिए। नहीं, नहीं आप पैदल चल रहे हैं, अच्छा नहीं लग रहा है। आप भले आदमी है तो बैठिए। आइये देखते हैं वीडियो….

    राजू श्रीवास्तव का जीवन

    राजू श्रीवास्तव को हम बहुत बड़े कॉमेडियन के रूप में जानते है। इन्होंने लाफ्टर चैलेंज टीवी शो से अपने करियर की शुरूआत की थी। राजू श्रीवास्तव का जन्म 24 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था। बचपन से ही हास्य व्यक्तित्व के कारण इनकी रूचि हास्य कलाकारी में थी, इनका आम आदमी और रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर किए गए व्यंग लोगों को बहुत प्रभावित करते है। वर्तमान समय में राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन के रूप में एक प्रचलित कलाकार थे।

    Raju Srivastav का प्रारंभिक जीवन

    राजू श्रीवास्तव का प्रारंभिक जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। राजू बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है उनके पिता एक साधारण व्यापारी थे अपने भाई के साथ मिलकर उनके पिता व्यापार को आगे चलाते है। राजू बचपन से ही फिल्मों में और टीवी में काम करना चाहते थे अपने हास्य व्यक्तित्व के जरिए वे बड़ी आसानी से लोगों का दिल जीत लेते थे।

    Raju Srivastav

    इसलिए राजू श्रीवास्तव मुंबई में अपने करियर की शुरूआत करने आते हैं और अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के जरिए अपने शुरूआती करियर को रूप देते है। उन्हें अपने करियर में प्रचलिता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के शो से मिली, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस 3 में बुलाया गया 2 महीने तक बिग बॉस में रहने के बाद वह आउट हुए। इसके अलावा 1988 में तेजाब फिल्म के साथ हो उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया जिसके बाद जर्नी बॉम्बे टो गोवा, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, द ब्रदर्स, जैसी कुछ फिल्मों में एक कॉमेडियन कलाकार के रूप में नजर आए।

    राजू श्रीवास्तव का करियर | Raju Srivastav

    राजू श्रीवास्तव का कैरियर बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तो बहुत ही छोटे कामों से की थी मगर धीरे-धीरे अपनी कला की वजह से भारत भर में प्रचलित हुए। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरूआत मिमिक्री से की थी जहां अलग-अलग थिएटर में वे अमिताभ बच्चन के मिमिक्री करते थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कॉमेडी शो में भाग लिया कुछ के आॅडिशन में उन्हें छोड़ दिया गया तो कहीं शो में हार गए। मगर उन्होंने भारत के सबसे प्रचलित धारावाहिक में काम किया है जिसमें ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी का महाकुंभ, कॉमेडी सर्कस, शक्तिमान, और बिग बॉस शामिल है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here