हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना: देश म...

    कोरोना: देश में 24 घंटों के दौरान 39 हजार से अधिक आए नए मामले

    Active cases below five lakh

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 39,097 नये मामले सामने आये हैं और 546 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। इस बीच शुक्रवार को 42 लाख 67 हजार 799 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 42 करोड़ 78 लाख 82 हजार 261 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,097 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 हो गया है। इस दौरान 35,087 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख तीन हजार 166 हो गयी है। सक्रिय मामले 3464 बढ़कर चार लाख आठ हजार 977 रह गये हैं। इसी अवधि में 546 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 016 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 1.31 फीसदी, रिकवरी दर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 607 बढ़कर 98120 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5979 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6022485 हो गयी है जबकि 167 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131205 हो गया है।

    मराठवाड़ा में कोरोना के 327 नए मामले, 4 की मौत

    महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 327 नये मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से द्वारा एकत्र किये गये विवरण के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से बीड सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 183 नए मामले दर्ज किये गये और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद औरंगाबाद में 31 मामले सामने आये और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालना में पांच मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हुई। उस्मानाबाद में 72 मामले, लातूर में 27 मामले, नांदेड़ में पांच मामले, हिंगोली में चार मामले दर्ज किये गये हैं। परभणी में कोरोना को कोई मामला सामने नहीं आया।

    हरियाणा में कोरोना के 39 नए मामले, तीन मौतें

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट के चलते राज्य में आज ऐसे 39 नये मामले आये जिससे इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 769704 हो गई है। इनमें 470358 पुरूष, 299329 महिलाएं और 17 ट्रांडजेंडर है। इनमें से 759325 ठीक हो चुके हैं तथा सक्रिय मामले 763 हैं। राज्य में तीन और कोरोना मरीजों के दम तोड़ देने से इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 9616 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण दर 7.22 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.65 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब राहत की स्थिति है। कई जिलों में कोरोना के मामले अब नगण्य हैं। लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है विशेषकर ब्लैक फंगस के मामले चिंता का विषय हैं हालांकि इनमें भी अब गिरावट आ रही है।

    हरियाणा में लोगों को अब तक 10938821 कोविड वैक्सीन की खुराक दी

    गुरूग्राम नौ, फरीदाबाद और हिसार दो-दो, सोनीपत एक, करनाल आठ, पानीपत और पंचकूला एक-एक, सिरसा दो, रोहतक तीन, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, जींद, झज्जर और फतेहाबाद एक-एक, पलवल चार और नूंह में एक नया मामला आया। अम्बाला, भिवानी, महेंदगढ़, रेवाड़ी, कैथल और चरखी दादरी जिलों में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 9616 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 6006 पुरूष, 3609 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के करनाल, फतेहाबाद और चरखी दादरी एक-एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया। राज्य में लोगों को अब तक 10938821 कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।