हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल 89 एकड़ में ब...

    89 एकड़ में बनी कैथल की अतिरिक्त व नई अनाज मंडी में करोड़ो रुपए के विकास कार्य शुरू

    Kaithal News
    Kaithal News : 89 एकड़ में बनी कैथल की अतिरिक्त व नई अनाज मंडी में करोड़ो रुपए के विकास कार्य शुरू

    नहरी पानी की पाइपलाइन और नए शेड का होगा निर्माण

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: शहर की अतिरिक्त व नई अनाज मंडी में की तस्वीर अब बदलने वाली है। मंडी में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य होने जा रहे हैं। जहां अतिरिक्त अनाज मंडी में नहरी पानी योजना शुरू की जाएगी, वहीं नए शेड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। करीब पांच करोड़ रुपये से ये कार्य होंगे। मंडी में जो नए शेड बनाए जाएंगे यहां एक समय में दो लाख बोरियां रखने की क्षमता इन शेडों की होगी। वहीं नई अनाज मंडी में भी दो शेडों की रिपेयर का कार्य पूरा हो चुका है। यहां जल्द ही सीवरेज की पुरानी लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी। अब सीवरेज की लाइन पुरानी होने के कारण वर्षा के दिनों में पानी भर जाता है, इससे लोगों को काफी परेशानी आती है। सीवरेज की नई लाइन पर करीब चार करोड़ 76 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। Kaithal News

    बता दें कि कैथल शहर में तीन अनाज मंडी हैं। सबसे पुरानी अनाज मंडी शहर के बीचों बीच स्थित है। यह अनाज मंडी साढ़े चार एकड़ में है। वर्ष 1890 में इस मंडी की शुरुआत हुई थी, जो आज भी चल रही है। वहीं नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन के नजदीक है, जो 20 एकड़ में है। इस अनाज मंडी में सबसे ज्यादा दुकानें हैं। अतिरिक्त अनाज मंडी जींद रोड बाईपास पर है, जो 89 एकड़ में है। यहां 12 एकड़ में सब्जी मंडी भी काटी गई है। यहां सब्जी मंडी शिफ्ट होने के बाद शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इस समय नई सब्जी मंडी कबूतर चौक के नजदीक है। यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। शहर की नई व अतिरिक्त अनाज मंडी में 538 दुकानें हैं। अतिरिक्त अनाज मंडी में इस समय 80 दुकानें बन चुकी हैं, कुल 240 दुकानें हैं। Kaithal News

    अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी में नया शेड लगाया जाएगा। इस शेड के बनने से वर्षा के दिनों में अनाज खराब नहीं होगा। वहीं नई अनाज मंडी में सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– एक शाम देश के रक्षक, जांबाज वीरों के नाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here