हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बवाना में मुठ...

    बवाना में मुठभेड़, राजेश बवानिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    Udhampur Blast Case

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस ने राजेश बवानिया गिरोह के एक शूटर को उसके दो साथियों के साथ बवाना इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मनबीर उर्फ मोहित तथा उसके दो साथी नरेश और मदन के रूप में की गयी है। मनबीर के खिलाफ कथित रूप से हत्या, डकैती और चोरी सहित कई जघन्य मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य के बवाना इलाके में आने की पुलिस को सूचना मिली थी।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए बवाना थाने की संयुक्त टीम और विशेष स्टाफ का गठन किया गया। मुखबिर ने आरोपियों को मोटरसाइकिल पर देखा और रुकने का इशारा किया, लेकिन उन लोगों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलायी और कुछ देर की मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में मनबीर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, पिस्तौलें और कारतूस बरामद किए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।