हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home खेल रोनाल्डो ने ल...

    रोनाल्डो ने लगाई इस विश्व कप की पहली हैट्रिक

    Fifa World Cup 2018, Match

    स्पेन की ओर से डिएगो कोस्टा ने 2 और नाचो ने 1 गोल किया

    सोच्ची:

    पुर्तगाल और स्पेन के बीच शुक्रवार रात ओलिंपिक स्टेडियम में खेला गया ग्रुप बी का मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाई।

    वे विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले अपने देश के तीसरे खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने मैच के चौथे, 44वें और 88वें मिनट में गोल किया। स्पेन के लिए डिएगो कोस्टा ने 24वें और 52वें मिनट और नाचो ने 55वें मिनट में गोल किया।

    टर्निंग प्वाइंट:

    मैच के 87वें मिनट तक स्पेन 3-2 से आगे था। ऐसा लग रहा था कि वो मुकाबला जीत जाएगी। लेकिन, 86वें मिनट में स्पेन के डिफेंडर गेर्राड पीके ने पैर लगाकर रोनाल्डो को गिरा दिया। जिसके बाद रेफरी ने पुर्तगाल को फ्री किक दे दी।

    कप्तान रोनाल्डो ने फ्री कीक लेते हुए 88वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल से पुर्तगाल ने लगभग हारे हुए मैच में वापसी कर ली और मैच ड्रॉ करा लिया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।