हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Road Accidents: दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत

    Road Accidents

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फतेहाबाद जिले में रविवार को दो सड़क हादसों (Road Accidents) में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बड़ोपल गांव में हुए एक हादसे में तूड़ी की ट्रॉली को खींच रहा ट्रैक्टर बेकाबू हो फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया, जिसमें चालक गोविंद और उसके साथी कीवी (दोनों पंजाब निवासी) की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब जाने से मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पंजाब के संगरूर से राजस्थान के जयपुर जा रही थी।

    दूसरी दुर्घटना में जांडली गांव के पास हुए एक जीप के टक्कर मार दिए जाने से बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दुर्घटन में मारे गये पिता-पुत्र की शिनाख्त सुखलमपुर गांव निवासी सुखविंदर और उनके बेटे सोनू के रूप में हुई है, जो नरवाना जा रहे थे। जांडली के निकट अखबार लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।