हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home खेल क्वीतोवा, वोज...

    क्वीतोवा, वोज्नियाकी, ज्वेरेव तीसरे दौर में

    french open petra kvitova, caroline wozniacki, third round

    पेरिस (एजेंसी)। दूसरी वरीय डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने स्पेन की जार्जिना गार्सिया पेरेज़ को लगातार सेटों में 6-1, 6-0 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि आठवीं वरीय पेत्रा क्वीतोवा तथा विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने भी दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की। महिला एकल में आठवीं वरीय क्वीतोवा ने स्पेन की लारा अरुआबारीना को लगातार सेटों में 6-0, 6-4 से पराजित किया। अन्य मैचों में 26वीं वरीय चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा ने रुस की एकातेरिना माकारोवा को 6-4, 6-2 से, 13वीं सीड अमेरिका की मैडिसन की ने हमवतन कैरोलीन डोलेहाइड को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

    21वीं सीड जापान की नाओमी ओसाका ने कजाखिस्तान की जरीना डियास को 6-4, 7-5 से, 10वीं सीड अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने पोलैंड की मैगडेलेना फ्रेच को 6-2, 6-2 से हराया। वहीं 23वीं वरीय कार्ला सुआरेज़ नवारो को गैर वरीय मारिया सकारी ने लगातार सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। वरीय खिलाड़ियों में 32वीं सीड फ्रांस की एलाइज़ कार्नेट भी हारकर बाहर हो गई हैं। पुरुष एकल के दूसरे दौर में दूसरी वरीय तथा विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के एलेक्सांद्र ज्वेरेव ने भी विजयी लय बरकरार रखते हुए सर्बिया के डुसान लाजोविच को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में 2-6, 7-5, 4-6, 6-1, 6-2 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।