हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धमतान साहिब क...

    धमतान साहिब की ग्राम पंचायत ने सफाई अभियान के लिए किया साध सँगत का धन्यवाद

    ग्राम पंचायत ने पूज्य गुरुजी के नाम लिखा प्रसंशा पत्र

    धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन दिशा निर्देश अनुसार चलाए गए महा सफाई अभियान की चहुँ और प्रशंसा हो रही है । इसी कड़ी में ब्लॉक धमतान साहिब के भी कई गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस मानवता भलाई के कार्य की प्रशंसा करते हुए धमतान साहिब गाव की ग्राम पंचायत ने पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए साध सँगत को प्रशंसा पत्र भेंट किया है। ग्राम पंचायत ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि। आज डेरा सच्चा सौदा की ब्लॉक धमतान साहिब की साथ संगत ने गांव धमतान साहिब में जो सफाई का महा अभियान चलाया है, पूरी ग्राम पंचायत उसके लिए साथ संगत का तहदिल से आभार प्रकट करती हूं।

    पूरी पँचायत पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का शुक्राना करती है, जिन्होंने अपने शिष्यों को ऐसी निस्वार्थ मानवता भलाई की शिक्षा दी। हम आशा करते है भविष्य में भी जब कभी गांव को साध सँगत के सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो साध सँगत बढ़-चढ़कर सहयोग करेगी और मैं भी सरपंच होने के नाते साध संगत का हमेशा सहयोग करूंगा। एक बार फिर से संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा व सारी साध सँगत का बहुत-बहुत धन्यवाद।

    अगर रीस करनी है तो पूज्य गुरुजी को करे – रँगी राम

    जिला पार्षद प्रतिनिधि रँगी राम ने कहा कि मैं पूरे ब्लॉक धमतान साहिब की साध संगत का धन्यवाद करना चाहता हूं जो उन्होंने गांव को साफ करने का फैसला किया और ग्रामीणों से अपील करता हूं कि डेरा प्रेमियों के इस सफाई अभियान के बाद गांव को साफ सुथरा रखें। मैं कहना चाहता हूं अगर रीस करनी है तो संत गुरमीत राम रहीम जी इन्सां की करें जिन्होंने समाज भलाई के 147 कार्य चलाकर मानवता पर बहुत बड़ा उपकार किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here