हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हरियाणा दिवस:...

    हरियाणा दिवस: सीएम मनोहर लाल खट्टर का संदेश | Haryana divas

    Haryana News
    Haryana News: सीएम मनोहर का महिलाओं के लिए मनमोहक ऐलान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आज हरियाणा दिवस है, हरियाणा वासियों के (Haryana divas) लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। आपको बता दें कि 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। इसी अवसर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणावासियों के लिए एक संदेश भेजा है, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सभी हरियाणावासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी। हरियाणा सीएम ने कहा कि परम आदरणीय, बुजुर्गों, माताओं, बहनों-भाइयों और प्यारे बच्चो, आज हम अपने प्रदेश का 57वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कामना करता हूं सभी प्रदेशवासी स्वस्थ हो, शिक्षित हो और हरियाणा के विकास में हर व्यक्ति की सम्मान रूप से सहभागिता हो। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार की उपलिब्ध गिनाई।

    हरियाणा का इतिहास | Haryana divas

    हरियाणा वासियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। 1966 में पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों को विभाजित किया गया था जिसे हरियाणा वासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप में मनाते हैं। हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।

    भारत का अधिकतर इतिहास समाहित | Haryana divas

    यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं  जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है।  इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)।  इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई।  ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली।]  वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है।  समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। 1960 के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ।

    हरियाणा सीएम ने ट्वीट कर दोहराई हरियाणा एक हरियाणवी एक की बात

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा दिवस की 57वीं वर्षगांठ के मौके पर एक ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरि का सबतै पहले नाम आवै जित करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here