हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Health Benefi...

    Health Benefits Of Giloy: गिलोय को आयुर्वेद का अमृत मान, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! जानें इस्तेमाल का सही तरीका

    Health Benefits Of Giloy
    Health Benefits Of Giloy गिलोय को आयुर्वेद का अमृत मान, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! जानें इस्तेमाल का सही तरीका

    Health Benefits Of Giloy: आयुर्वेद में बहुत से जड़ी बूटियां इतनी फायदेमंद हैं कि उनका कहना ही क्या। याददाश्त बढ़ाने, टैंशन भगाने, विभिन्न बीमारियों से बचाने तक ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां बहुत ही फायदेमंद हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आयुर्वेद में अमृत के नाम से जाना जाता है। जी हाँ, हम गिलोय की बात कर रहे हैं, जिसका कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काफी उपयोग किया गया। गिलोय ही वो आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है, आपके दिमाग के लिए भी यह एक बेहतरीन टॉनिक होता है, जोकि टैंशन मिटाकर याददाश्त को दुरुस्त करता है।

    गिलोय एक सर्वगुण संपन्न आयुर्वेदिक औषधि है जो बहुत सी बीमारियों से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बाकायदा इसे खाने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार गिलोय को आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। Health Benefits Of Giloy

    Health Benefits Of Giloy
    Health Benefits Of Giloy
    गिलोय को आयुर्वेद का अमृत मान, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! जानें इस्तेमाल का सही तरीका

    जोकि फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, कफ, कोल्ड और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव में कारगर साबित होता है। गिलोय पेट से जुड़ी समस्याओं को भी मिटाता है। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बायोटिक, एंटी-एजिंग, एंटी-आॅक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिलोय को सभी खा सकते हैं और इसका कोई साइड-इफेक्ट्स भी नहीं होता है लेकिन अगर कोई गर्भवती है या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक बार अपने नजदीकी डॉक्टर की परामर्श जरूर लेना चाहिए।

    High Cholesterol in Pregnancy: प्रेगनेंसी में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल तो ऐसे करें बचाव, जानें लक्षण, कारण और बचाव

    गिलोय खाने का सही तरीका? Health Benefits Of Giloy

    सबसे पहले आप गिलोय की टहनी को तोड़कर रख लें और उस टहनी को रातभर के लिए भिगो कर रख दें। इसे थोड़ा कूटकर यानि कुचलकर फिर पानी में डालकर उबालना शुरू करें। तब तक उबलने दें जब यह आधा ना रह जाए। फिर इसे छानकर ठंडा करके पिएं।

    गिलोय को आप सूखे पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं। इसके लिए क्या करें कि आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह पानी में डालकर इसे चौथाई रह जाने तक उबालें और फिर छानकर पिएं। अगर आपको डायबिटीज नहीं हैं, तो आप इसमें स्वाद के लिए गुड़ डाल सकते हैं। गिलोय की पत्तियों के साथ आप तुलसी की पत्तियां, हल्दी और लौंग मिलाकर भी काढ़ा बना सकते हैं। गिलोय पाउडर को सुबह सुबह गर्म पानी और शहद के साथ भी ले सकते हैं।

    1 टीस्पून गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर, शहद मिलाकर और सुबह सवेरे खाली पेट सबसे पहले इसे पिएं। सुबह सवेरे गिलोय के जूस के साथ आप अपनी दिनचर्या शुरू करें। 10 मि.ली गिलोय के जूस को गुनगुने पानी में मिलाएं। इसे खाने से पहले भी ले सकती हैं। लेकिन यह पचाने में भारी होता है इसलिए जिनका मेटाबॉलिज्म अच्छा हो, वे ही इसे लें।

    Benefits Of Turai: तोरई की सब्जी खाने के एक नहीं अनेक हैं फायदे

    नोट: लेख में दी जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह मशविरा कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here