रतनगढ़ के डेरा प्रेमी ने 17वीं बार किया रक्तदान

Published On

रतिया (तरसेम सैनी, शामवीर)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक रतनगढ़ के डेरा प्रेमी द्वारा 17 वीं बार खूनदान (Blood Donation) किया। मिली जानकारी अनुसार ब्लॉक रतनगढ़ के गांव अलीका के डेरा अनुयाई गुरलाल इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बचनों का अनुसरण करते हुए 17वीं बार खूनदान किया। ब्लॉक रतनगढ़ के गुरलाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी से मिली प्रेरणा के चलते ही उसने समाज सेवा के कार्य को देखते हुए रक्तदान करने का निर्णय लिया और इसी के चलते ही उसने स्वेच्छा से रक्तदान किया है जोकि आज वो 17वीं बार रक्तदान करके अपने आप को काफी गौरवानवित महसूस कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts