जानकोष्ट: जाने, कोन थे डिजाइनर पियरे कार्डिन

Published On

फ्रांस के जाने-माने डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 साल की उम्र में आज ही के दिन निधन हुआ था। कार्डिन अपनी मशहूर स्पेस ऐज स्टाइल के कारण 1960 के दशक में फैशन जगत में प्रसिद्ध हुए थे और उनका नाम अनेक उत्पादों पर अंकित किया गया। कार्डिन का नाम कलाई घड़ी से लेकर चादरों तक हजारों उत्पादों पर अंकित है। 1970 से 80 के दशक के सबसे बड़े ब्रांड में से एक माने जाने वाले इस ब्रांड के उत्पादों पर उनके खूबसूरत हस्ताक्षर हुआ करते थे और ऐसे उत्पाद दुनियाभर में करीब 1,00,000 आउटलेट पर बिकते थे।

लेकिन बाद के वर्षों में इनमें कमी आने लगी और कहा जाने लगा कि ये सस्ते किस्म के होते हैं, वहीं उनके बनाए परिधान दशकों बाद भी 60 के दशक जैसे ही बने रहे। कार्डिन का जन्म सात जुलाई 1922 को इटली के वेनिस में एक छोटे से कस्बे में एक कामकाजी परिवार में हुआ था। बाद में उनका परिवार फ्रांस आ गया और कार्डिन 14 साल की उम्र में ही टेलर बन गए। इसके अलावा आधुनिक ओलंपिक के जनक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के दूसरे अध्यक्ष पियरे डी कूबरटिन खेलों में सुधार के लिए जाने जाते थे।

  • उन्होंने दुनियाभर में ओलंपिक खेलों को पहुंचाने का काम किया था।
  • हालांकि फ्रांसीसी नागरिक कूबरटिन को कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।
  • बावजूद इसके ओलंपिक में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
  • यही कारण रहा कि उनका 1892 में लिखा मैनिफेस्टो 2019 में बड़ी रकम के साथ नीलाम हुआ था।
  • कूबरटिन के 14 पेज के मैनिफेस्टो के लिए रिकॉर्ड 62.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी।
  • यह नीलामी न्यूयॉर्क के सोदबी आॅक्शन हाउस में हुई थी, जो करीब 12 मिनट तक चली थी।
  • सोदबी के मुताबिक, नीलामी शुरू होने के 12 मिनट में ही मैनिफेस्टो बिक गया था।
  • नीलामी में अनुमान से करीब 8 गुना ज्यादा राशि मिली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts