15 मई तक बंद रहेगी पुर्तगाल और स्पेन की सीमा

Published On

लिस्बन (एजेंसी)। पुर्तगाल और स्पेन कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दोनों देशों के बीच लगने वाली सीमा को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। लुसा न्यूज एजेंसी ने पुतार्गाल के गृहमंत्री एडुआर्डो कैब्रिटा के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, ह्लस्पेन सरकार के समन्यव के साथ हमने स्पेन के साथ लगने वाली सीमा पर सीमा नियंत्रण एवं प्रतिबंधों को एक महीना बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस दौरान जरूरी सामानों को ले जाने वाले वाहन या जरूरी काम के लिए यात्रा करे वालों को ही सीमा पार करने की अनुमति होगी। उल्लेखनयी है कि पुर्तगाल में अब तक कोरोना वायरस के 16943 मामलों की पुष्टि हुई है तथा 535 लोगों की इसके कारण मृत्यु हुई है।

  • पुर्तगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 349 नये मामले सामाने आये हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts