हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य मनोज परीदा हो...

    मनोज परीदा होंगे चंडीगढ़ के प्रशासक के नये सलाहकार

    Manoj Parida

    परीदा (Manoj Parida) इस समय दिल्ली फाईनेंशियल कापोर्रेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार और वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी परिमल राय का तबादला कर दिया गया है उनकी जगह वर्ष 1986 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज परीदा (Manoj Parida) यह पदभार सम्भालेंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के तहत राय का चंडीगढ़ से तबादला कर उन्हें गोवा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राय ने 14 मार्च 2016 को चंडीगढ़ के प्रशासक का पदभार सम्भाला था। वहीं अपनी नई जिम्मेदारी सम्भालने जा रहे परीदा इस समय दिल्ली फाईनेंशियल कापोर्रेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।