देश में मानसून सक्रिय, मुंबई हुआ पानी-पानी, दिल्ली में येलो अलर्ट

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मॉनसून ने पूरे भारत को लगभग कवर कर लिया है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुम्बई में भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने समुदे तट से दूर रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बताया, ‘हाई हाइड के कारण से 4 से 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

राजस्थान में मॉनसून सक्रिय

राजस्थान के सभी जिलों में मॉनसून सक्रिय है। जयपुर समेत कर्इं जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पहले के मुकाबले अच्छी बारिश होगी जिससे किसानों को बहुत फायदा होने वाला है।

मध्यप्रदेश में बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त

मध्यप्रदेश के सभी जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन बारिश होगी।

यूपी में बारिश से बदला मौसम

उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts