हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब साध-संगत ने 5...

    साध-संगत ने 51 जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

    नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने की शिरकत

    • जिम्मेवारों ने साध-संगत को बढ़ चढ़कर मानवता भलाई के कार्य करने के लिए किया प्रेरित

    पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक पटियाला और हरदासपुर की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शाह सतनाम जी नूरानी धाम डेरा सच्चा सौदा, पटियाला में धूमधाम से हुई। पवित्र अवतार माह की साध-संगत एक-दूसरे को नारा लगाकर बधाईयां दे रही थी और साध-संगत के चेहरों पर पावन अवतार माह को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। साध-संगत ने नूरानी धाम को सुन्दर रंग-बिरंगी लड़ियों, गुब्बारों और लाईटों से सजाया हुआ था।

    यह भी पढ़ें:– सुबह शाम 1 घटा रोज करो ये काम कोई कमी नही रहेंगी घर में

    ब्लॉक भंगीदास मनजीत इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा की शुरूआत की और कविराजों ने डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रन्थों में से शब्दवाणी की और व्याख्या पढ़कर सुनाई। 45 मैंबर हरमिन्द्र नोना, करनपाल पटियाला, कुलवंत राए और 45 मैंबर बहन प्रेम लता ने साध-संगत को कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा जो मानवता भलाई के 147 कार्य चलाए जा रहे हैं, साध-संगत उनमें बढ़चढ़ योगदान दे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमें शिक्षा दी कि साध-संगत पावन अवतार माह की खुशियां मानवता भलाई के कार्य कर मनाए।

    इसी के तहत ही साध-संगत इस जनवरी माह दौरान अधिक से अधिक दीन-दु:खियों की मदद के लिए आगे आए ताकि गरीब जरूरतमंद परिवारों को कड़ाके की ठंड में तन ढ़कने के लिए कपड़े और खाने के लिए खाना नसीब हो सके। इस मौके साध-संगत द्वारा 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया। इस मौके समूह 15 मैंबर, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, विभिन्न समितियों के सेवादार और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here