हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नारी तू नाराय...

    नारी तू नारायणी उत्थान ने तीज की पूर्व संध्या पर तीज उत्सव का आयोजन किया

    Teej Festival

    मेयर अवनीत कौर दामण पहन नाची और कमिश्नर मोनिका सिंह ने गाए हरयाणवी गीत ( Teej Festival )

    सन्नी कथूरिया/ पानीपत। मंगलवार को नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने तीज की पूर्व संध्या पर तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्यातिथि मेयर अवनीत कौर व जॉइंट कमिश्नर इनकम टैक्स मोनिका सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कॉलेज की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर अंजू ने की।मंच संचालन नीरू शर्मा व नीता रानी ने किया। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में खासकर उत्तर भारत में ‘हरियाली तीज’ का त्योहार मनाया जाता है यह स्त्रियों का त्योहार है, इस दौरान वे सुख-शांति के लिए मंगलकामनाएं करती हैं। यह त्योहार शादीशुदा और युवतियां दोनों मिलकर मनाती हैं। जहां शादीशुदा स्त्रियां अपने विवाहित जीवन की सभी समस्याओं के निवारण के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं, वहीं युवतियां योग्य वर प्राप्ति के लिए कामना करती हैं।

    कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।तीज क्वीन रजनी,बेंगल क्वीन पूनम मेहदी क्वीन काजल फैसन क्वीन रजनी मनुजा बिंदी क्वीन सरला ,सावन क्वीन प्रियंका रही इनको सभी को सम्मानित किया गया।

    अवनीत कोर ने कहा कि हरयाणवी संस्कृति को जिंदा रखने का अच्छा प्रयास है।

    कमिश्नर मोनिका सिंह ने कहा कि हमे अपनी संस्कति को भूलना नही चाहिए इन त्यौहारो को धरोहर के रूप में आने वाली पीढ़ी को भेंट कर सकते हैं । सावन के गीतों पर महिलाओं के साथ महापौर अवनीत कोर भी थिरकी। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही व झूले झूल कर उत्सव का आनंद लिया ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।