दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में भारत के 31 विश्वविद्यालय शामिल

Published On

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की वर्ष 2016-17 की रैंकिंग

नई दिल्ली। भारत के 31 विश्वविद्यालयों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की वर्ष 2016-17 की रैंकिंग में इन भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।

क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग, 2017 में शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान को 152 वां और दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 185वां स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग प्रारूप, उच्चतर आविष्कार योजना, ग्लोबल इनिशियेटिव आॅफ एकेडमिक नेटवर्क जैसी कई पहल शुरू की हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts