बाप रे! दिल्ली कोर्ट में खूनी खेल, हाय जान निकल गई… चिल्लाती हुई कोर्ट से निकली बाहर, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर (Delhi court Firing) सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में हमलावर ने एक महिला के पेट में चार गोलियां दाग दी। महिला आह, जान निकल गई… चिल्लाते हुए कोर्ट से बाहर निकल रही थी। तुरंत पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आपने अक्सर ऐसा पुरानी फिल्मों में देखा होगा कि गवाह को कोर्ट की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता और उसको गोलियों मार दी जाती है। ऐसा ही वाक्या आज साकेत कोर्ट में हुआ है।
क्या है मामला:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने ही गोली चलाई है। पारिवारिक विवाद का शक बताया जा रहा है। जब आज सुबह कोर्ट में कार्रवाई शुरू होने वाली थी जब वकील के कपड़े पहने एक शख्स ने वकीलों के चैंबर के पास अपनी ही धर्म पत्नी पर फायरिंग की। कोर्ट परिसर जहां पर न्याय के लिए लोग आते हैं वहां हथियार लेकर किसी शख्स का पहुंचना कई तरह के सवाल खड़े करता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट परिसर में गोली कांड की घटना हो चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।