शिक्षा और रोजगार
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट: मुकेश अंबानी 13वें साल टॉप पर
Published On
नई दिल्ली । धनकुबेरों की सूची में लगातार तेरहवें साल 2020 में भी 88.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की जारी 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। अंबानी की तुलना में हालांकि गौतम अडानी की पूंजी काफी कम 25.7 अरब डालर ही है। सूची के अनुसार पहले सौ अमीर भारतीयों की 2020 में कुल संपत्ति 517.5 अरब डालर है। यह राशि पिछले साल की सूची में शामिल धनकुबेरों से 14 प्रतिशत अधिक है। एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शिव नाडार 20.4 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं और वह 15.4 अरब डालर की दौलत के मालिक हैं। अंबानी का रथ वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी नहीं रुका। आरआईएल को वह तय समय से पहले कर्ज मुक्त बनाने में सफल रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने में अंबानी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स सफेद हाथी साबित हुआ और कंपनी में फेसबुक और सिल्वर लेक समेत कई बड़े नामीगिरामी विदेशी निवेशकों ने डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। फिलहाल रिलायंस अपनी अनुषंगी रिलायंस रिटेल के जरिये धन बटोर रहे हैं और एक माह से कम समय में आठ निवेश प्रस्तावों 8.48 प्रतिशत इक्विटी बेचकर 37 हजार 810 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। कोरोना वायरस के संकटकाल में अंबानी की दौलत में हर घंटे 90 करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स की सूची में पांचवां स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को मिला है।
देश के पांच सबसे अमीर व्यक्ति
नाम अरब डालर
मुकेश अंबानी 88.7
गौतम अडानी 25.2
शिव नाडर 20.4
राधाकिशन दमानी 15.4
हिन्दुजा ब्रदर्स 12.8
साइरस पूनावला 11.5
पालोनजी मिस्त्री 11.4
उदय कोटक 11.3
गोदरेज फैमिली 11.0
लक्ष्मी मित्तल 10.3
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।