उरी में सर्विस राइफल से गोली चलने से जवान घायल

Published On

बारामूला (एजेंसी)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोहलन में ड्यूटी के दौरान जवान रामाकांत द्विवेदी से अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गयी जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गये। घायल जवान को उरी के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts